फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Political excitement increased due to civic elections

हाथरस : निकाय चुनाव को लेकर बढ़ीं सियासी सरगर्मियां

Wed, 02 Nov 2022 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Political excitement increased due to civic elections
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

निकाय चुनाव की हलचल बढ़ते ही क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां भी उफान ले रही हैं। वार्डों में सभासद पद के संभावित प्रत्याशी फिलहाल मतदाता सूची को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। सभी की कोशिश है कि समर्थक मतदाताओं के नाम किसी तरह मतदाता सूची में जुड़ जाएं। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी नगर में चेहरे चमकाने शुरू कर दिए हैं। सबसे ज्यादा हलचल भाजपा के खेमे में हैं। बसपा, सपा और कांग्रेस के खेमों में फिलहाल सन्नाटा ही दिख रहा है।
बता दें कि स्थानीय नगर पालिका से चेयरमैन पद के लिए अंतिम बार भाजपा से वर्षा वार्ष्णेय चुनाव जीती थीं। इसके बाद सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई। इसमें फानूस इकराम विजयी हुईं। इसके बाद सीट आरक्षित हो गई तो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में लड़ीं सरोज देवी विजयी हुईं। इस बार सीट के आरक्षण को लेकर अटकलों को दौर जारी है। जानकारों के अनुसार अगर चक्रानुक्रम आरक्षण की व्यवस्था लागू हुई तो यह सीट अनारक्षित हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा। अध्यक्ष का पद अनारक्षित होने की आस में धुरंधरों ने भी चुनावी गोट बिछानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

नगर में अल्पसंख्यकों की तादाद अच्छी-खासी है, लेकिन पिछले कई चुनाव गवाह रहे है कि ऐन वक्त पर चुनाव जातिवाद पर ही हुआ है। बसपा से कई लोग दावा तो कर रहे हैं, लेकिन पार्टी में शीर्ष स्तर पर फिलहाल कोई हलचल नहीं दिख रही। यही हाल सपा का है। सपा से कई दावेदार तो नजर आ रहे हैं, लेकिन पार्टी में इसे लेकर कोई हलचल नहीं है। यही हाल कांग्रेस का है। एआईएमआईएम से कई प्रत्याशी मैदान में नजर आ रहे हैं। वास्तविकता में असली खेल आरक्षण का है। इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed