फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Political agitation increased as soon as Yogi and Akhilesh's programs were decided

हाथरस : योगी और अखिलेश के कार्यक्रम तय होते ही बढ़ी सियासी सरगर्मी

Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Political agitation increased as soon as Yogi and Akhilesh's programs were decided
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दौरे का कार्यक्रम तय होते ही क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पहले चरण का मतदान होने के बाद पड़ोसी जिले आगरा और अलीगढ़ के सियासी दिग्गज भी जिले में आकर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 13 फरवरी को सभा का कार्यक्रम समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी को मिल गया है। वह नगर के जीटी रोड स्थित नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल में दोपहर को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। सपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी जसवंत यादव ने बताया कि पार्टी मुखिया की सभा अभूतपूर्व होगी।
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा भी 14 फरवरी को नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल में प्रस्तावित है। इसके लिए भाजपा के दिग्गज दिन-रात क्षेत्र में प्रचार में जुटे हैं। बता दें कि वर्ष 2017 के चुनाव में भी इसी मैदान पर तत्कालीन मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सभाओं में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह चौहान को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था और भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना विधायक चुने गए थे। इधर, प्रथम चरण का मतदान होने के बाद पड़ोसी जिलों के सियासी दिग्गजों ने भी स्थानीय पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए यहां डेरा जमाना शुरू कर दिया है।

बता दें कि इस मैदान में अखिलेश यादव लगातार आकर चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। वर्ष 2012 में सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह चौहान 92 हजार मत पाकर भी बसपा के रामवीर उपाध्याय से पराजित हो चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2017 में भी अखिलेश यादव यहां आए थे, लेकिन इस बार भी यशपाल सिंह चौहान जीत नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed