फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Policeman injured in accident dies, chaos ensues

हाथरस : दुर्घटना में घायल पुलिस कर्मी की मौत, मचा कोहराम

Mon, 07 Jun 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Policeman injured in accident dies, chaos ensues
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

गांव कजरौठी के पास शनिवार को दुर्घटना में घायल हुए पुलिसकर्मी ने रविवार की सुबह आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। उनके पैतृक गांव लाल गढ़ी में उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इधर, दुर्घटना में घायल हुई उनकी पत्नी का उपचार अभी चल रहा है।

गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव लालगढ़ी के रहने वाले नरेंद्र गौतम उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर फिरोजाबाद जिले में तैनात थे। शनिवार की दोपहर को वह पत्नी साधना के साथ राया मार्ग से होते हुए कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव कजरौठी के पास पहुंची, सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक से टकरा गई। इससे पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए गंभीर हालत में आगरा ले जाया गया। रविवार सुबह उपचार के दौरान नरेंद्र गौतम ने दम तोड़ दिया। चर्चा है कि आज के दिन ही उनकी शादी की सालगिरह भी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed