फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police will interrogate the suspended teacher who crossed the money from the account

हाथरस : खाते से रुपये पार करने वाले निलंबित शिक्षक से पूछताछ करेगी पुलिस

Fri, 11 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police will interrogate the suspended teacher who crossed the money from the account
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

निलंबित शिक्षक द्वारा खाते से रुपये निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुुटी है। आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि कस्बा सासनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रहे संजय शर्मा को अक्तूबर 2021 में विभिन्न अनियमितताओं के चलते निलंबित किया गया था।
स्कूल का खाता दूसरे शिक्षक के नाम पर कराने का आदेश बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को दिया था, लेकिन इस बीच बैंक के खाते में संजय शर्मा का ही नाम चलता रहा। आरोप है कि इसका फायदा उठाते हुए निलंबित शिक्षक संजय शर्मा ने स्कूल के खाते से चेक द्वारा 53 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इसकी शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंची। बीएसए ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआई दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed