{"_id":"6081b6818ebc3e8d2a116065","slug":"hathras-police-welfare-cell-will-help-in-case-of-trouble-in-vaccine-and-investigation-of-corona-hathras-news-ali2616653145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना का टीका व जांच में परेशानी आने पर मदद करेगा पुलिस वेलफेयर सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना का टीका व जांच में परेशानी आने पर मदद करेगा पुलिस वेलफेयर सेल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना का टीका लगवाने व जांच कराने में अगर पुलिस कर्मियों को कोई दिक्कत आए तो वह पुलिस वेलफेयर सेल से संपर्क कर सकते हैं। एसपी ने पुलिस कर्मियों की मदद के लिए सेल का गठन किया है। जहां पर फोन करके समस्या का निदान किया जा सकता है।
जिले की पुलिस और उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना संबंधी समस्याओं में सहायता करने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस वेलफेयर सेल का गठन क्षेत्राधिकारी कार्यालय शैलेंद्र बाजपेयी (8765717663) के नेतृत्व में किया है। यदि जनपद हाथरस में किसी पुलिसकर्मी या उनके परिजन को कोरोना वैक्सीनेशन, टेस्ट अथवा इलाज के संबंध में कोई कठिनाई आ रही हो तो वह पुलिस वेलफेयर सेल के मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की कोरोना संबंधी सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित क्षेत्राधिकारी नोडल अधिकारी के तौर पर कार्य करेंगे। कोरोना के संबंध में जिले के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम से भी इस नंबर पर 05722-227043 , 05722-227076 कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
इन नंबरों पर करना होगा फोन
- शैलेंद्र कुमार बाजपेयी (क्षेत्राधिकारी कार्यालय) - 8765717663
- मुख्य आरक्षी 459 विक्रम राणा - 8218250176
- आरक्षी 546 रवि कुमार - 9027364652