फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police used sticks on youth showing notes in music conference, two heads were torn

हाथरस : संगीत सम्मेलन में नोट दिखा रहे युवाओं पर पुलिस ने चलाई लाठियां, दो के सिर फटे

Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
सार

पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम में नोट दिखा रहे युवकों पर जमकर लाठियां भांजीं, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस से शिकायत करने पहुंचे हिंदू साम्राज्य संगठन के प्रदेश नियुक्ति प्रभारी अनमोल गुप्ता भी पुलिस की लाठियों के शिकार बन गए।अनमोल गुप्ता पुलिस की कार्रवाई की शिकायत करने सीओ के पास पहुंचे थे। मोहल्ला कोलियान खुर्द निवासी गुड्डू को निकालकर पुलिस कर्मियों ने पीटकर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
Hathras: Police used sticks on youth showing notes in music conference, two heads were torn

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

मेला जल विहार में शुक्रवार की रात को हुए संगीत सम्मेलन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम में नोट दिखा रहे युवकों पर जमकर लाठियां भांजीं, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भीड़ में से भी ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे ड्यूटी कर रहे कुछ पुलिस कर्मी भी चुटहिल हो गए। पुलिस कर्मियों के डंडे लगने से दो युवकों के सिर भी फट गए। पुलिस से शिकायत करने पहुंचे हिंदू साम्राज्य संगठन के प्रदेश नियुक्ति प्रभारी अनमोल गुप्ता भी पुलिस की लाठियों के शिकार बन गए।
अनमोल गुप्ता पुलिस की कार्रवाई की शिकायत करने सीओ के पास पहुंचे थे। अनमोल ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस मामले की शिकायत करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मेला आयोजक कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारी नगर पंचायत सभासदों ने पुलिस कर्मियों से स्थिति न बिगाड़ने का अनुरोध किया। लाठीचार्ज के चलते बड़ी संख्या में दर्शक कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि कुछ युवक कार्यक्रम परिसर में जमीन पर बैठकर कलाकारों को नोट दिखा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने इन युवकों को उठाकर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। घटना के दौरान कस्बा के मोहल्ला किशन की पूर्व महिला सभासद का 10 वर्षीय पुत्र गोवर्धन कार्यक्रम से निकलकर जा रहा था। तभी पुलिस कर्मियों ने उस पर लाठियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में डंडा लगने से गोवर्धन घायल हो गया। मोहल्ला कोलियान खुर्द निवासी गुड्डू को निकालकर पुलिस कर्मियों ने पीटकर जख्मी कर दिया। आरोप है कि सलेमपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने संगीत सम्मेलन में फिल्मी कार्यक्रम देखने के लिए जा रहे सब्जी विक्रेता व्यापारी अशोक कुमार कुशवाहा को भी रोककर अभद्रता कर दी और गाली-गलौज करते हुए भगा दिया।
संगीत सम्मेलन में फिल्मी गीतों पर झूमते हुए युवाओं के साथ मारपीट किए जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि आज तक मेला जल विहार के किसी भी कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने ऐसी बर्बरता नहीं दिखाई। पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी होने पर हिंदू साम्राज्य संगठन के प्रदेश नियुक्ति प्रभारी अनमोल गुप्ता जब कोतवाल शिवकुमार शर्मा व सीओ ब्राह्म सिंह से शिकायत करने मंच की तरफ पहुंचे तो आरोप है कि कोतवाल ने अनमोल गुप्ता की शिकायत सुने बिना गाली-गलौज और मारपीट कर दी। संवाद

शराब पीकर कुछ युवक मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इन्हें काबू करने के लिए मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा। इसके अलावा किसी के साथ कोई बर्बरता नहीं की गई है। जिन युवकों के सिर फटे हैं, वह पुलिस की लाठियों से नहीं, बल्कि भीड़ में से फेंके गए पत्थरों से फटे हैं।
-शिवकुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed