फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police took out the remains of the body from the pyre and sent it for investigation

हाथरस : पुलिस ने चिता से निकालकर जांच के लिए भेजे शव के अवशेष

Fri, 23 Sep 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:16 AM IST
सार

क्षेत्र के गांव ताजपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।इसके बावजूद कोमल सिंह व उसके परिजनों के पहुंचने से पहले ही यतेंद्र आदि ने मिलकर देवेंद्र का शव जला दिया।

विज्ञापन
Hathras: Police took out the remains of the body from the pyre and sent it for investigation
हाथरस : मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ताजपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन उसके शव को जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने चिता से शव के अवशेष निकालकर जांच के लिए भेजे हैं। मृतक के बहनोई की शिकायत पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
कोमल सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी सौंख जिला मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी ससुराल गांव ताजपुर में है। जहां उसके दो साले यतेंद्र व देवेंद्र पुत्रगण बलवीर रहते हैं। 21 सितंबर को शाम करीब छह बजे यतेंद्र के बेटे दीपक ने उसके बेटे दिनेश को फोन करके बताया कि उसके चाचा देवेंद्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन

दीपक ने दिनेश के साथ फोन पर बातचीत करते हुए कुछ इस तरह की बातें की, जिससे यह महसूस हुआ कि देवेंद्र की मौत सामान्य नहीं है, इसलिए कोमल सिंह ने दीपक को फोन से ही बताया कि जब तक वह गांव न पहुंच जाएं, तब तक देवेंद्र का अंतिम संस्कार न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कोमल सिंह व उसके परिजनों के पहुंचने से पहले ही यतेंद्र आदि ने मिलकर देवेंद्र का शव जला दिया। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कोमल सिंह ने यतेंद्र द्वारा देवेंद्र की हत्या कर शव जलाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सादाबाद कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि चिता से निकाले गए शव के अवशेष जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed