{"_id":"601ae98f8ebc3e27ea697669","slug":"hathras-police-take-action-against-the-speculative-mafia-and-its-nephew-under-gangster-act-hathras-news-ali2553448103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सट्टा माफिया व उसके भांजे के खिलाफ पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सट्टा माफिया व उसके भांजे के खिलाफ पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के सट्टा माफिया चतुरा और उसके भांजे के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा और उसके भांजे राजेश गुप्ता उर्फ कोकी सट्टे का कारोबार करते हैं। पिछले दिनों पुलिस ने चतुरा की तलाश में दबिशें दी थीं, लेकिन वह फरार हो गया था। इसके बाद चतुरा ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था।
पुलिस ने अब चतुरा व उसके भांजे के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि दोनों ही शातिर हैं और सट्टे का कारोबार करते हैं। इन दोनों के विरुद्घ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। इनकी सरगर्मी से तलाश जारी है।