फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police suddenly found three missing children within 12 hours

हाथरस: एकाएक लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया बरामद

Sat, 21 Nov 2020 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police suddenly found three missing children within 12 hours
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की आवास-विकास कॉलोनी से शुक्रवार की दोपहर तीन बच्चे एकाएक लापता हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस ने तीनों बच्चों को आगरा से बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
स्थानीय आवास-विकास कॉलोनी निवासी तीन बच्चे शुक्रवार की दोपहर एकाएक खेलते हुए लापता हो गए थे। इनकी उम्र क्रमश: 12 वर्ष, 11 वर्ष और आठ वर्ष है। परिजनों ने इन्हें काफी तलाश किया, लेकिन इनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने शुक्रवार की देर रात को इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस रात्रि में ही सक्रिय हो गई। कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार राठी इनकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

आसपास के जिलों में भी इन बच्चों की तलाश की गई। बाद में यह तीनों बच्चे आगरा में वाटर वर्क्स चौराहे के निकट मिले। कोतवाली निरीक्षक के बताया कि 11 वर्षीय एक बच्चा पहले भी अपने घर से कई माह तक लापता रह चुका है और वह हरिद्वार में मिला था। शेष दोनों बच्चे उसके दोस्त थे। 12 वर्षीय एक बच्चा परिजनों की डांट-फटकार से गुस्से में था, जबकि आठ वर्षीय बच्चे को यह दोनों अपने साथ दोस्ती में ले गए। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर 12 घंटे के अंदर ही इन तीनों बच्चों को बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने कोतवाली सदर पुलिस को इस गुडवर्क पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed