फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police started Operation Prahar to check illegal liquor

हाथरस : अवैध शराब पर रोक के लिए पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन प्रहार

Fri, 07 May 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police started Operation Prahar to check illegal liquor
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शराब के अवैध निर्माण व बिक्री पर रोक लगाए जाने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ की शुरुआत की है। इसके तहत पुलिस गांवों और कस्बों में जाकर लोगों को विश्वास पर्ची देकर निर्भीक होकर इस बारे में सूचना देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिले में ऑपरेशन प्रहार शुरू किया गया है। इसके लिए विश्वास पर्ची भी जारी की गई है। पुलिस अधिकारी गांवों और कस्बों में चौपाल लगाकर लोगों को विश्वास पर्चियां बांट रहे हैं। इस पर्ची पर पुलिस अधिकारियों के नंबर लिखे हैं।
विज्ञापन

लोगों से कहा जा रहा है कि उन्हें अगर अपने आसपास कहीं भी अवैध शराब बनाने या बिक्री करने की जानकारी मिले तो वह इसकी सूचना तुरंत पर्ची पर लिखे नंबरों पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। एसपी ने बताया कि सभी राजपत्रित अधिकारी और प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने हल्का/चौकी इंचार्ज एवं बीट आरक्षी को अच्छे से ब्रीफ कर अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करें। इस अभियान में ग्राम चौकीदारों की भी सहायता लें, जिन्हें गांव और मोहल्लों के विषय में अच्छी जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed