फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police recovered two missing friends safely in 24 hours

हाथरस : लापता दो दोस्तों को पुलिस ने 24 घंटे में किया सकुशल बरामद

Sun, 02 Oct 2022 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:50 AM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने लापता हुए दो नाबालिग दोस्तों को 24 घंटे में मथुरा जिले के गोवर्धन के रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव सेंदरिया निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र भूरी सिंह ने 29 सितंबर को पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र सनी (उम्र करीब 17 वर्ष) और धर्मेंद्र कुमार पुत्र घनश्याम (उम्र करीब 16 वर्ष) घर से बाल कटवाने की कहकर कहीं चले गए हैं और अभी तक नहीं लौटे हैं। बस स्टैंड, ढाबों व बाजार में भी पता किया गया औश्र आसपास के अन्य जिलों के थानों में भी फोन से अवगत कराया गया। बच्चों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों घनिष्ठ मित्र हैं और काम करने के लिए गोवर्धन आए थे।

विज्ञापन
Hathras: Police recovered two missing friends safely in 24 hours

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने लापता हुए दो नाबालिग दोस्तों को 24 घंटे में मथुरा जिले के गोवर्धन के रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव सेंदरिया निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र भूरी सिंह ने 29 सितंबर को पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र सनी (उम्र करीब 17 वर्ष) और धर्मेंद्र कुमार पुत्र घनश्याम (उम्र करीब 16 वर्ष) घर से बाल कटवाने की कहकर कहीं चले गए हैं और अभी तक नहीं लौटे हैं। सभी रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर तलाश करने के उपरांत भी वह नहीं मिले हैं। सूचना पर थाना सहपऊ पुलिस द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर थाना सहपऊ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने इन दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे। इस क्रम में थानाध्यक्ष और विवेचक ने बच्चों की फोटो को लेकर आसपास के ग्राम और मोहल्लों में ले जाकर लोगों से उनके बारे में पूछताछ की। बस स्टैंड, ढाबों व बाजार में भी पता किया गया औश्र आसपास के अन्य जिलों के थानों में भी फोन से अवगत कराया गया। बच्चे की फोटो विभिन्न व्हाटसएप्प ग्रुप में प्रसारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 30 सितंबर को मात्र 24 घंटे में रेलवे स्टेशन गोवर्धन से इन दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों घनिष्ठ मित्र हैं और काम करने के लिए गोवर्धन आए थे। वहां काम नहीं मिला था और पैसे न होने के कारण वह रेलवे स्टेशन गोवर्धन पर बैठे हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed