{"_id":"622e23a6758ab9036b7abb29","slug":"hathras-police-recovered-the-teenager-who-went-with-the-lover-hathras-news-ali287034783","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रेमी के साथ गई किशोरी को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रेमी के साथ गई किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव से पिछले दिनों एक किशोरी को बहला-फुसला कर एक युवक ले गया था। परिजनों ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अब आरोपी युवक व किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
गांव में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के संबंध गांव के ही युवक से हो गए थे। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। पिछले दिनों अचानक किशोरी अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
जब परिजनों को यह जानकारी हुई कि गांव का एक युवक उसे बहला-फुसला कर ले गया है तो उन्हें माजरा समझने में देरी नहीं हुई। परिजनों ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में जाकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी व युवक की तलाश में जुटी थी। काफी भागदौड़ के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार का कहना है कि इस मामले में बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।