फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police raided the guest house in 12 hours, two arrested

हाथरस: गेस्ट हाउस में हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में किया राजफाश, दो गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police raided the guest house in 12 hours, two arrested
पुलिस की​ हिरासत में गेस्ट हाउस से चोरी करने के दो आरोपी। - फोटो : HATHRAS
गेस्ट हाउस में हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में किया राजफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

एक समारोह के दोरान इत्र व्यापारी की पत्नी के बैग से चोरी किए थे मोबाइल फोन व नगदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराम गार्डन में एक समारोह के दौरान हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस को इनके साथियों की तलाश है।
अलीगढ़ रोड स्थित गिर्राज कॉलोनी गली नंबर दो निवासी सुवर्ण कुमार सिंह पुत्र अवधेश कुमार सिंह का इत्र का व्यवसाय है। उनके बेटे के जन्मदिन का कार्यक्रम बुधवार की रात्रि में अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराम गार्डन में था। यहां पर कमरे में उनकी पत्नी का बैग रखा हुआ था। अज्ञात बदमाश बैग में रखे दो मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के कोतवाली हाथरस गेट में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले की छानबीन व पूछताछ में जुट गई। 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस मामले में दो शातिरों दीपक पुत्र नरेश व शेर सिंह उर्फ जॉनी पुत्र सुरंग सिंह निवासी मोहल्ला अहेरियान थाना हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट मनोज शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed