फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police personnel turned Corona positive on duty from home quarantine

हाथरस: होम क्वारंटीन से ड्यूटी पर पहुंचा पुलिस का जवान निकला कोरोना पॉजिटिव

Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police personnel turned Corona positive on duty from home quarantine
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानिकपुर में होम क्वारंटीन रहने के बाद ड्यूटी पर वापस पहुंचा पुलिस का जवान दोबारा जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मानिकपुर (जलेसर रोड) पहुंचकर जवान के परिवार के सभी 11 सदस्यों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए और इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
गांव रामपुर निवासी हाल निवासी मकनपुर रोड मानिकपुर ( जलेसर रोड ) का 38 वर्षीय युवक पुलिस में आरक्षी के पद पर फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाने में तैनात है। पिछले सोमवार को उसका एक साथी कोरोना जांच में पॉजिटिव मिला था और उसके साथ रहने वाले सभी अन्य आरक्षी की रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर उनको पांच दिन के लिए होम क्वारंटीन करते हुए विभाग ने उन्हें घर भेज दिया। शुक्रवार को वह पांच दिन घर पर रहकर अपनी ड्यूटी पर वापस चला गया।
विज्ञापन

वहां उसकी दोबारा कोरोना जांच हुई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मानिकपुर पहुंची। टीम ने उसके परिवार के 11 सदस्यों के नमूने लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिए हैं। उसके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उसके पैतृक गांव में भी उसके संपर्क में आए 60 लोगों का रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें वह सभी निगेटिव मिले हैं। एहतियातन उनसे कहा गया है कि कोई भी परेशानी महसूस होने पर वह तुरंत सीएचसी पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed