{"_id":"61e9a9af5d4c9e54115c5c7e","slug":"hathras-police-personnel-their-families-learned-to-protect-them-from-corona-hathras-news-ali283522621","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस कर्मी, उनके परिजनों को दी कोरोना से बचाव की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस कर्मी, उनके परिजनों को दी कोरोना से बचाव की सीख
विज्ञापन
हाथरस : पुलिस लाइन में सारथी योजना के तहत होता टीकाकरण। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ के बैनर तले पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना संक्रमण से बचाव व उसकी रोकथाम के लिए पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को जागरूक किया गया। आवासीय परिसर का भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ की अध्यक्ष तन्वी मलिक जायसवाल की ओर से जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम द्वारा पुलिस लाइन में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिन पुलिसकर्मी एवं उनके परिजनों द्वारा कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली गई है, उनको डॉ. मनीषा मौर्य द्वारा टीके की दूसरी खुराक लगाई गई। फ्रंट लाइन वर्करों (पुलिसकर्मियों) को समय पूरा होने पर ‘बूस्टर डोज’ लगवाने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने कार्यशाला में मौजूद पुलिसकर्मी एवं उनके परिजनों की बीमारी संबंधी समस्याएं सुनीं। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक परामर्श और दवाएं भी दी गईं।
वामा सारथी की अध्यक्ष ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत बताया गया कि पुलिस परिवार के लिए पुलिस लाइन में 15 बेड का ‘आइसोलेशन वार्ड’ भी बनाया गया है, जिसमें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्हें बताया गया कि कोरोना की तीसरी लहर से घबराना बिल्कुल नहीं है, लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन डॉ. आनंद कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना विपिन चौधरी एवं जिला चिकित्सालय से डाक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. मनीषा मौर्य व पुलिस परिवार की महिलाएं भी मौजूद रहीं। संवाद