{"_id":"5e52c41e8ebc3ef3c26b572d","slug":"hathras-police-personnel-run-and-beaten-stone-firing-sikandhra-rahu-news-ali227492383","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पथराव-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पथराव-फायरिंग
विज्ञापन
सिकंदराराऊ: जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम के जवान बरामद बाइकों के साथ।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कासगंज रोड पर जुआ पकड़ने गए छह पुलिस कर्मियों पर जुआरियों ने हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की। भागने का प्रयास कर रहे जुआरियों ने पथराव व फायरिंग भी की। हमले में पुलिस कर्मियों के चोट आई है। बाद में और फोर्स मौके पर पहुंचा तथा हालात नियंत्रण में लिए। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया। फड़ से कई वाहन, दस हजार रुपये व हथियार बरामद किए हैं।
रविवार की दोपहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कासगंज रोड पर शाहबुद्दीनगंज मौहल्ले को जाने वाले रास्ते पर जुआ चल रहा है। कब्रिस्तान के पास बड़ा फड़ लगा है। सूचना पर कोतवाली से छह पुलिस कर्मी तीन बाइकों से मौके पर पहुंच गए। इनमें चार सादा वर्दी में थे तथा दो वर्दी में थे। पुलिस ने फड़ पर जैसे ही छापा मारा, जुआरियों ने उन पर हमला कर दिया।
बताते हैं कि दो दर्जन से अधिक लोग वहां जुआ खेल रहे थे। इन सभी ने पुलिस कर्मियों को पकड़ लिया। मोहल्ले की महिलाएं भी वहां आ गईं। जैसे-तैसे पुलिस ने भागने का प्रयास किया, इस पर महिलाओं ने पीछे से पथराव कर दिया। कुछ अराजक तत्व फांवड़ा लेकर पुलिस को मारने के लिए दौड़े। फायरिंग भी की गई। गनीमत रही कि भगदड़ में किसी के गोली नहीं लगी। हमले की सूचना पर एसएचओ प्रवेश राणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोर्स को देख हमलावरों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने छह जुआरियों को दबोच लिया। इनसे तीन तमंचे, कई कारतूस, चार बाइक व एक मोपेड बरामद की गईं।
विज्ञापन
पुलिस पर हमले से लेकर कार्रवाई तक भीड़ कासगंज रोड पर तमाशबीन जुटे रहे। यातायात बाधित हुआ। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि सभी जुआरियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इनका आपराधिक इतिहास निकाला जा रहा है। नगर में यह विषय चर्चा का है कि आखिर जुआरियों में इतनी हिम्मत कैसे आई?