फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police looking for answers to many questions for the disclosure of double murder

हाथरस : दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

Thu, 24 Nov 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police looking for answers to many questions for the disclosure of double murder
हाथरस : दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर जानकारी करते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के गांव नगला हीरा में मजार के निकट हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर मिला हैंडपंप के हत्थे से माना जा रहा है कि मृत महिला के सिर पर हत्थे से प्रहार कर उसे घायल किया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं मृत युवक के शरीर पर भी पुलिस को चोटों के निशान मिले हैं। इससे यह भी स्पष्ट है कि युवक के साथ भी मारपीट कर उसकी हत्या कर उसके गले में फंदा लटकाया गया। आखिर इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वह क्या रही, इसे लेकर देर रात तक पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही थी।
हाथरस जंक्शन निवासी जलालुद्दीन अपन पत्नी पत्नी हसीना बेगम के साथ नगला हीरा स्थित मजार की देखभाल करता था। उसकी पत्नी हसीना बेगम मजार के बाहर ही चादर, बताशे आदि बेचती थीं। कई दिन से मजार के निकट लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब हो गया था। इसको ठीक कराने के लिए जलालुद्दीन कुछ मिस्त्रियों को लाया था। यह मिस्त्री वहां काम कर रहे थे और दोपहर के वक्त खाना पीना खाने के लिए चले गए थे। उसके बाद जो घटनाक्रम हुआ वह सनसनीखेज था। वहां मजार के बाहर हसीना बेगम घायल अवस्था में पड़ी थीं। निकट ही हैंडपंप का हत्था पड़ा था। इससे ऐसा प्रतीत होता था कि उसके सिर पर किसी ने बहुत तेजी से लोहे का हत्था मारा है।
विज्ञापन

वहीं अंदर एक युवक का लटका हुआ था। शव को भी मारपीट कर लटकाया गया था। युवक के शरीर पर भी चोटों के निशान थे। पुलिस भी मान रही थी कि युवक की हत्या कर उसके शव को लटकाया गया था, क्योंकि उसके पैर धरती को छू रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह मान रही थी कि या तो इस युवक का जलालुद्दीन की पत्नी से कोई विवाद हुआ और इसके परिणामस्वरूप तत्काल प्रतिशोध में इस युवक की हत्या कर दी गई या फिर जलालुद्दीन की पत्नी और इस युवक को मारने वाले हमलावर एक ही हैं। वैसे जिस तरह से युवक की हत्या कर उसके शव को लटकाया गया है, उससे यह भी स्पष्ट है कि यह एक व्यक्ति का काम नहीं हैं। कम से कम दो लोग ही इस घटना को अंजाम दे सकेंगे। अभी तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed