फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police involved in looting of animal feed vendor

हाथरस: पशु आहार विक्रेता से लूट की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

Sun, 14 Jun 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police involved in looting of animal feed vendor
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तिपरस के गांव के निकट जलेसर रोड पर पशु आहार विक्रेता को गोली मारने और लूट करने के मामले की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस लग गई है। इसे लेकर घायल के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव गंगचौली निवासी निरंजन सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह को उनकी तिपरस तिराहा स्थित पशु आहार की दुकान पर आए दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। यहां पर लूट की बात भी कही जा रही थी, लेकिन पुलिस की अब तक की छानबीन में लूट की बात निकलकर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

निरंजन सिंह को गोली लगी है। यह बात पुलिस भी मान रही है, लेकिन लूट की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घायल के बेटे पवन कुमार द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed