फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police guards at both gates, Lekhapalas sit on dharna after sharp note

हाथरस: दोनों गेटों पर पुलिस का पहरा, तीखी नोकझोंक के बाद लेखपालों ने दिया धरना

Sat, 21 Dec 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police guards at both gates, Lekhapalas sit on dharna after sharp note
हाथरस: कलेक्ट्रेट प्रांगण में लेखपालों को धरना देने से रोकने के लिए गेट पर चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
तीखी नोकझोंक के बाद लेखपालों ने दिया धरना
विज्ञापन

दोनों गेटों पर रहा पुलिस का पहरा, बाउंड्री फांदकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे लेखपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन और प्रशासन स्तर से कार्रवाई के बाद भी लेखपालों का धरना जारी है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के दोनों गेटों पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। लेखपालों को कलेक्ट्रेट में अंदर जाने से रोका गया तो लेखपाल कलेक्ट्रेट की बाउंड्री वाल को फांदकर अंदर पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य गेट से घुसने को लेकर लेखपालों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विभिन्न मांगों के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों द्वारा हड़ताल कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जा रहा है। शासन स्तर से इस हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया गया है। शासन द्वारा लेखपालों पर कार्रवाई किए जाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों पर विगत में जिला प्रशासन ने 19 लेखपालों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

धारा-144 लागू होने के कारण धरना देने के मामले में थाना मुरसान में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम निवास सिंह सहित 24 नामजद के अलावा 60 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद भी शुक्रवार को लेखपाल कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपाल धरना देने के लिए पहुंचे। सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में के दोनों गेटों को बंद कर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। लेखपालों ने मुख्य गेट से अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने अंदर जाने से रोका। कलेक्ट्रेट में अंदर जाने से रोके जाने पर लेखपालों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस की सख्ती के बाद भी लेखपाल कलेक्ट्रेट की बाउंड्री का फांदकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया और नारेबाजी की। अध्यक्षता शिव कुमार शर्मा ने की और संचालन विजय कुमार शर्मा ने किया। लेखपालों ने शासन व प्रशासन द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध करते हुए धरना दिया। इस मौके पर पंकेश कौशिक, धीरेंद्र यादव, यासीन खां, जनरल सिंह, एजाज मेंहदी, मदन मोहन शर्मा, दिलीप अग्रवाल, जगन्नाथ प्रसाद, देववृत गौतम, नरेंद्र कुमार, विपिन कुमार, मेघा जैन, भानु प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed