फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police force was deployed at stations, officers kept taking stock

हाथरस : स्टेशनों पर पुलिस फोर्स रहा तैनात, अधिकारी लेते रहे जायजा

Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police force was deployed at stations, officers kept taking stock
सिटी स्टेशन पर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर कई दिन से पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क है। सोमवार को भी पुलिस प्रशासन बेहद चौकस रहा। रेलवे स्टेशनों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। जिन-जिन इलाकों से ट्रेेनें गुजरती हैं, वहां पुलिस ने रेलवे ट्रैक की निगरानी भी की।
अग्निपथ के विरोध को लेकर पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क है। हाथरस सिटी, हाथरस जंक्शन, सासनी व अन्य रेलवे स्टेशनों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। अधिकारी यह जानकारी करते रहे कि कहीं इस योजना के विरोध में भीड़ तो एकत्रित नहीं हो रहे। सोशल मीडिया पर कोई संदेश तो प्रसारित नहीं हो रहा।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की भी निगरानी की गई। सासनी में एसडीएम अंजलि गंगवार, तहसीलदार सुनील कुमार, ईओ स्वदेश आर्य, कोतवाल सतेंद्र सिंह राघव ने कस्बे के बच्चा पार्क, रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे ट्रैक जाम न हो सके, इसके लिए अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बंद रहा यहां बेअसर, रोजाना की तरह खुले बाजार
अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का आह्वान भी किया गया था। हालांकि यहां स्थानीय स्तर से किसी संगठन ने ऐसी कोई अपील नहीं की थी लेकिन फिर भी इसे लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय रहा। इधर, भारत बंद की अपील का यहां कोई असर नहीं पड़ा। बाजार रोजाना की भांति खुले और वाहनों का रोजाना की तरह आवागमन भी हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed