{"_id":"61d9d9df3b3e4b7529740338","slug":"hathras-police-force-led-by-sp-conducted-flag-march-hathras-news-ali2826561162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसपी की अगुवाई पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसपी की अगुवाई पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
हाथरस : चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शाम को शहर का भ्रमण कर अधीनस्थों को निर्देश देते डीएम, ए?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासनिक मशीनरी के साथ पुलिस भी चुनाव को शांतिपूर्वक कराए जाने के लिए सक्रिय हो गई है। प्रशासन ने जहां राजनेताओं के होर्डिंग्स हटवाए तो वहीं खुद पुलिस अधीक्षक ने काफी पुलिस बल और पीएसी के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। इससे पहले एसपी ने चुनाव की तैयारियोें को लेकर बैठक भी की।
चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत पुलिस भी बेहद सख्त नजर आ रही है। इसके चलते खुद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस व पीएसी के साथ थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्र के सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, सराफा बाजार और घंटाघर आदि इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस भी मौजूद थे। एसपी ने लोगों से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने और आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस ने वाहनों को भी चेक किया और कोरोना वायरस को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। इससे पहले एसपी ने चुनाव आचार संहिता लागू हेने के बाद चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बैठक भी की।
उन्होंने कहा कि जिले में आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी सूरत में न हो पाए और विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ कराया जाए। यदि किसी व्यक्ति चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ तत्काल कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार चेकिंग करते रहने और क्षेत्र के शातिर किस्म के अपराधी जिनके खिलाफ अधिक मुकदमे पंजीकृत हों, उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अराजक तत्वों को चिन्हित करने एवं विगत निर्वाचनों के दौरान पंजीकृत अपराधों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर उन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
उन्होंने सभी उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चुनाव के लिए प्राप्त होने वाली पैरा मिलिट्री फोर्स व अन्य फोर्स के ठहरने के लिए स्कूल-कॉलेजों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, क्षेत्राधिकारी(यूटी) डॉ. आनंद कुमार प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक एलआईयू व जिले समस्त थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे। संवाद