फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police engaged in search of those who shot the couple

हाथरस : दंपती को गोली मारने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 28 Jan 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police engaged in search of those who shot the couple
हाथरस : गोली मारकर महिला की हत्या के बाद घटना स्थल पर जानकारी करतीं सीओ सिटी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के नवीपुर रजबहे के पास दंपती को गोली मारने के मामले के नामजदों की तलाश में पुलिस जुट गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजदों सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हत्यारोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की रात को करीब सवा आठ बजे कोतवाली सदर इलाके के खोंड़ा हजारी निवासी पप्पू का 32 वर्षीय बेटा दिनेश अपनी 30 वर्षीय पत्नी भावना के साथ रजबहे स्थित गंगा धाम कॉलोनी में बने अपने देवी-देवताओं के थान पर दीपक जलाने गए थे। वहां से लौटते वक्त नामजदों ने इन दोनों पर गोलियां चला दीं। दोनों गोली लगने के बाद घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को खून में लथपथ हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां भावना को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिनेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर विष्णु उर्फ शिवा उर्फ फौजी निवासी नंदराम नगरिया और नन्ने गौतम उर्फ नहना निवासी सादाबाद के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली सदर प्रभारी रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजदों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजदों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। नहना पर थाना सहपऊ और सादाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस पर आगरा में भी मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में देरी पर पुलिस से हुई नोंक-झोंक
हाथरस। गोली लगने से मृत भावना के शव का दूसरे दिन भी दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जबकि पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार, गांव व रिश्तेदारों की भीड़ लगी हुई थी। इस बात को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पुलिस कर्मिंयों से मृतक के परिवार के लोगों की कुछ कहासुनी हो गई। हालांकि मामले को वहीं पर शांत करा दिया गया। और फिर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed