हाथरस : शिक्षिका से लूट के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली के निकट स्कूटी सवार शिक्षिका को लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम सरगर्मी से जुटी हैं। बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रुकवाया और फिर तमंचा शिक्षिका की कमर लगाकर गले से चेन, कुंडल, अंगूठी और मोबाइल फोन व अन्य सामान रखे हुए हैंड बैग को लूट लिया और फरार हो गए थे। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जल्द ही खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन