{"_id":"65d0a1a1413c096afb01d6a1","slug":"hathras-police-encounter-with-a-criminal-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बदमाश से हुई पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, हालत गंभीर, अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बदमाश से हुई पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, हालत गंभीर, अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर
Sat, 17 Feb 2024 05:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:38 PM IST
सार
बदमाश आगरा-अलीगढ़ बाईपास से होते हुए शहर की ओर आ रहा है। सूचना पर तुरंत ही पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। इससे वह घायल हो गया और जमीन गिर गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते हुए पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर पुलिस की 16 फरवरी की देर रात गांव नहरोई से शहर आने वाले आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर चेन स्नेचिंग के असफल प्रयास के आरोपी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बचाव में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, तमंचा व जिला कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र मुरसान गेट स्थित ग्रामीण बैंक के पास से 9 फरवरी को बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्धा से चेन स्नेचिंग का प्रयास किया था। वृद्धा द्वारा इस का विरोध किया था। जिससे वह नीचे गिर गई थी। बदमाश चेन लूटने में असफल रहे थे और फरार हो गए थे। 16 फरवरी की देर रात कोलवाली सदर पुलिस को सूचना मिली की गांव नहरोई से एक बदमाश आगरा-अलीगढ़ बाईपास से होते हुए शहर की ओर आ रहा है। सूचना पर तुरंत ही पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। इससे वह घायल हो गया और जमीन गिर गया। आनन-फानन पुलिस घायल बदमाश को लेकर बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचीं। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर एसपी निपुण अग्रवाल व सीओ सिटी रामप्रवेश राय भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम ओम प्रकाश पुत्र हरीमोहन निवासी संगम बिहार कॉलोनी विकास नगर धनोली थाना मलपुरा जिला आगरा बताया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक अपाचे बाइक, तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।