फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police did not mention the stolen pistol in the case

हाथरस: पुलिस ने चोरी गई पिस्टल का नहीं किया मुकदमे में जिक्र

Wed, 12 Feb 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police did not mention the stolen pistol in the case
हाथरस: बल्देव कॉलोनी कोटा रोड पर चोरी के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
पुलिस ने चोरी गई पिस्टल का नहीं किया मुकदमे में जिक्र
विज्ञापन

कोटा रोड स्थित बल्देव कॉलोनी में हुई थी पुलिस कर्मी के घर से लाखों की चोरी, एसओजी टीम लगी बदमाशों का पता लगाने में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के कोटा रोड बल्देव कॉलोनी में हुई चोरी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन उसमें चोरी गई पिस्टल का जिक्र नहीं किया गया है। जबकि पुलिस कर्मी का बेटा उसकी लाइसेंसी पिस्टल व लाइसेंस सहित 24 कारतूस चोरी होने की बात कह रहा है। इस मामले में एसओजी टीम व कोतवाली पुलिस लगी हुई है। एसओजी की टीम ने पीड़त के घर पहुंचकर छानबीन की।
कोतवाली सदर क्षेत्र के कोटा रोड स्थित बल्देव नगर कॉलोनी में सब इंस्पेक्टर निरंजन लाल कौशिक पुत्र मुंशीलाल का मकान है। निरंजन लाल आगरा के बरहन थाना में फायर ब्रिगेड में एसआई के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा कुलदीप कौशिक मेडिकल स्टोर चलाता है। रविवार को कुलदीप की बहन की शादी थी। परिवार के सभी सदस्य शादी में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस में चले गए थे।
विज्ञापन

इसी बात का फायदा उठाते हुए बदमाश लाखों के जेवरात, नगदी व लाइसेंसी पिस्टल चोरी कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कुलदीप ने तहरीर दी, जिसमें नगदी, आभूषण व पिस्टल चोरी होने का जिक्र था, लेकिन कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में पिस्टल चोरी की बात नहीं है। वहीं कोतवाल एके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोपेड पर सवार होकर आए थे बदमाश
हाथरस। बल्देव नगर में हुई चोरी की वार्दात को अंजाम देने के लिए बदमाश मोपेड पर सवार होकर आए थे। घर के पास की दूसरे मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश मोपेड पर सवार साफ दिख रहे हैं। मंगलवार को एसओजी टीम ने बल्देव कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को चेक किया। जिसमें दो लोग जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed