फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police confused about the death of two youths

हाथरस: दो युवकों की मौत को लेकर पुलिस असमंजस में

Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police confused about the death of two youths
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला पोपा में खेत में पड़ी बीयर पीने के बाद दो युवकों की मौत की घटना से पुलिस सकते में है। परिजनों की मांग पर पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक, सीओ रामशब्द यादव और जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अधिकारियों ने उस बीयर की कैन को भी कब्जे में ले लिया है, जिसमें भरा पदार्थ पीने के बाद दोनों युवकों की हालत बिगड़ी थी। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया है।
दरअसल, विनोद (22) पुत्र कुंवरपाल एवं सौरभ (23) पुत्र वेदप्रकाश मंगलवार की सुबह शौच के लिए गांव के जंगल में गए थे। वहां से लौटते समय उन्हें रास्ते में एक बीयर की कैन मिली। इसमें भरा तरल पदार्थ पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में सासनी के निजी अस्पताल से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों के परिवार वाले अलीगढ़ में दो निजी अस्पतालों से दिखाने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिवार वालों के सुपुर्द किया गया था। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार वालों ने घटना की तहरीर देकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार का कहना है कि सूचना पर बीयर की कैन की जांच की गई और दोनों युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अवलोकन किया गया है, जिसमें अल्कोहल का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इस कारण विसरा जांच के लिए भेजा गया है। अन्य पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
-रामशब्द यादव, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed