{"_id":"608ef86b8ebc3e6a2a407d7f","slug":"hathras-police-chased-crowds-several-times-from-outside-the-counting-center-ripping-sticks-hathras-news-ali262323613","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतगणना केंद्र के बाहर से पुलिस ने कई बार भगाया भीड़ को, फटकारीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतगणना केंद्र के बाहर से पुलिस ने कई बार भगाया भीड़ को, फटकारीं लाठियां
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कस्बे के जीएसएएस इंटर कॉलेज पर सुबह से ही एजेंटों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी लोग मतगणना स्थल के बाहर भी जमा हो गए। भीड़ को पुलिस ने बड़ी मुश्किल से संभाला और बाहर मौजूद लोगों को लाठियां फटकार कर भगाया। इस दौरान कई बार भगदड़ मची।
मुरसान ब्लॉक क्षेत्र की मतगणना जीएसएएस इंटर कॉलेज में हुई थी। यहां मतगणना स्थल पर काफी अव्यवस्थाएं रही। सुबह ही प्रत्याशी, उनके एजेंट व समर्थक मतगणना केंद्र पर आ गए। वहां शोरगुल हो गया। कुछ लोग बिना पास के ही अंदर घुस गए। इन लोगों को जैसे-तैसे पुलिस ने बाहर निकाला। इस दौरान वहां सामाजिक दूरी भी दिखाई नहीं दी। काफी लोग मतगणना स्थल के बाहर भी जमा थे। इन लोगों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाया।
अनावश्यक घूम रहे लोगों के खिलाफ एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
मुरसान। जब मतगणना स्थल का जायजा लेने के लिए एसपी विनीत जायसवाल अपने काफिले के साथ जा रहे थे तो रास्ते में वाहन खड़े थे। घरों के बाहर कुछ लोग भी मौजूद थे। इस पर एसपी ने वहां से पुलिसकर्मियों को वाहन हटाने को कहा और साथ ही वहां मौजूद कुछ लोगों के चालान करने के निर्देश भी दिए। इससे वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन
एजेंटों की आपस में हुई नोकझोंक और धक्का मुक्की
मुरसान। मतगणना केंद्र के अंदर कई प्रत्याशियों के एजेंटों की आपस में नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। इसकी वजह यह थी कि प्रत्याशियों के समर्थकों के सामने जब टेबल पर काउंटिंग हो रही थी तो वहां कुछ मतपत्र निरस्त कर दिए। कुछ प्रत्याशियों के समर्थक इन्हें काउंटिंग में शामिल करने की मांग करने लगे तो कुछ इन्हें निरस्त करने की मांग करने लगे। इसी को लेकर वहां नोकझोंक हो गई और दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। इन्हें पुलिस ने जैसे-तैसे शांत किया।