फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police caught the crook who came to take ransom money

हाथरस : फिरौती की रकम लेने आए बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police caught the crook who came to take ransom money
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की गली अठवरियान उपाध्याय निवासी डिब्बा व्यापारी से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार लिया। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेश कुमार पांडेय ने अपने दफ्तर में करते हुए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला गली अठवरियान उपाध्याय निवासी आशीष कुमार अग्रवाल पुत्र मोहनलाल अग्रवाल की तरफरा रोड पर मिठाई के डिब्बे बनाने की फैक्टरी है। आशीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 11 जुलाई 2022 को उनको एक अनजान नंबर से व्हाट्स एप पर पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी के संदेश आ रहे हैं। उस नंबर को ब्लॉक करने के बाद उनके पास फिर से दूसरे नंबर से धमकी आ रही है।
विज्ञापन

एक अगस्त को फिर से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी देवेश कुमार पांडेय ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एएसपी प्रकाश कुमार के निर्देशन व सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तत्काल टीमों का गठन कर फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने आशीष कुमार अग्रवाल से लगातार संपर्क रखा और सर्विलांस की मदद भी ली गई। बुधवार की रात को आशीष ने सूचना दी कि जो व्यक्ति उनसे कई दिन से पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है, वह उनके आश्वासन पर फिरौती की रकम लेने के लिए उनकी फैक्टरी के आसपास आ रहा है। फैक्टरी के पास आने पर वह उनको रुपये लेने के लिए जगह बताएगा।
ऐसे बनाई बदमाश को गिरफ्तार करने की योजना
आशीष से जानकारी मिलने के बाद थैले में रुपयों की जगह अखबार की रद्दी भरी और फिर आशीष को आरोपी को देने के लिए भेजा गया। जैसे ही बदमाश आशीष के पास आया तो पुलिस ने घेराबंदी करते हुए फिरौती के रुपये लेने आए अमित पंडित पुत्र रवींद्र भारद्वाज निवासी शाहदरा चुंगी राजनगर कॉलोनी थाना एत्माद्दौला आगरा को तरफरा रोड से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस जिंदा और एक खोखा, एक वीवो मोबाइल फोन, थैला बरामद किया गया।
पूर्व में इसी फैक्टरी में काम करता था शातिर बदमाश
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व तक वह आशीष की फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही अभियुक्त अमित पंडित को फैक्टरी से निकाल दिया गया था, जिससे उसके पास रुपयों की काफी तंगी हो गई।

इस कारण उसने अपने फैक्टरी मालिक के मोबाइल नंबर पर व्हाट्स एप पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी व वर्चुअल नंबरों से अपने एक साथी को फैक्टरी मालिक की लोकेशन व परिवारीजनों की जानकारी व अन्य जानकारी देकर उससे भी धमकी दिलवाता रहा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
लोकेश सिंह भाटी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर, एसआई सुबोध मान, एसआई रामपाल सिंह, एसआई धीरज गौतम, एससी मुकेश कुमार, प्रिंस, हिमांशु शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed