फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police caught an accused of robbery from the accountant of cold store

हाथरस : कोल्ड स्टोर के मुनीम से लूट का एक आरोपी पुलिस ने दबोचा

Fri, 25 Jun 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police caught an accused of robbery from the accountant of cold store
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास कोटा रोड चौराहा के निकट एक कोल्ड स्टोरेज के मुनीम से लूटपाट करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इसके दूसरे साथियों की तलाश में जुट गई है।
25 फरवरी 2021 को थाना चंदपा क्षेत्र के हतीसा पुल के आगे बिजली घर के समीप कोल्ड स्टोरेज मुनीम विजेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी गांव हैवतपुर थाना इगलास के साथ अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा नकदी लूट ली थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना को गंभीरता से लेते टीमों का गठन किया और घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके तहत थाना चन्दपा पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त शाकिर पुत्र लटूर उर्फ शरीफ निवासी लाला का नगला थाना सदर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 2130 रुपए, एक तमंचा 315 बोर और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में संलिप्त शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुट गई है। एसएचओ चंदपा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शाकिर एक शातिर किस्म का अपराधी है। थाना कोतवाली हाथरस का एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, पुलिस मुठभेड़ , गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर आदि संगीन धाराओ में दो दर्जन से ज्यादा अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में नीता वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा, एसएसआई आदित्य शंकर तिवारी, एसआई धीरेन्द्र सिंह, एसआई अवधेश, एचसी धर्मवीर सिंह और रमन कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed