{"_id":"635196fb8ad8962ebd5bdfe0","slug":"hathras-police-caught-a-reward-of-15-thousand-rupees-hathras-news-ali3031193143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 15 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 15 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना चंदपा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद से वांछित था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस को उसके पास से तमंचा भी मिला है।
चंदपा के कोतवाली निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गेश उर्फ डब्बू पुत्र रमेशचंद्र निवासी ग्राम खेड़ा परसौली थाना चंदपा जिला हाथरस हाल निवासी त्रिमूर्ति नगर थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक वह गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने से गैंगस्टर के एक मुकदमे में वांछित था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी था। उस पर चंदपा थाने के अलावा गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद