फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested two more accused of farmer murder

हाथरस : किसान हत्याकांड के दो और आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

Thu, 04 Mar 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested two more accused of farmer murder
हाथरस का हत्याकांड : सासनी क्षेत्र के किसान हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर सुबह ही पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। इस किसान के घर पर काफी पुलिस बल तैनात रहा और वहां मातम छाया रहा। सपा और भाजपा के नेताओं ने उसके घर जाकर परिजनों के आंसू पोंछे तो कांग्रेस ने हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को कुछ नामजदों ने सासनी क्षेत्र के एक गांव में दिन दहाड़े एक किसान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उस समय वह अपने खेत में आलू की खोदाई करवा रहा था। नामजद मुख्य आरोपी गौरव शर्मा उर्फ रुद्राक्ष पंडित ने इस किसान की छोटी बेटी के साथ करीब ढाई साल पहले घर में घुसकर छेड़खानी की थी।
विज्ञापन

इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। तब गौरव इस मामले में जेल गया था और जमानत पर रिहा हुआ था। गौरव इस किसान पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही वह इस किसान को जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोप है कि सोमवार को गौरव अपने साथ रोहिताश, निखिल, ललित व दो अन्य लोगों को लेकर आया और उसने गोलियों से भूनकर इस किसान की हत्या कर दी थी। जिस तरह से छेड़खानी के विवाद के चलते यह हत्या हुई थी, उससे पूरे इलाके में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया था और एक बार फिर यह जिला सुर्खियों में आ गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी ललित को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार की सुबह अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ने गौरव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही दोनों अन्य फरार अभियुक्तों रोहिताश पुत्र रामचंद्र शर्मा व निखिल शर्मा पुत्र मनोज शर्मा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस ने इनामी आरोपियों रोहिताश व निखिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब गौरव की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

इस मामले में नामजद अभियुक्तों रोहिताश शर्मा व निखिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ललित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बचे आरोपी गौरव को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरव पर एडीजी जोन आगरा द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
-विनीत जायसवाल, एसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed