फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested the killer nephew of Mami

हाथरस: मामी के हत्यारोपी भांजे को पुलिस ने दबोचा

Mon, 03 Aug 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested the killer nephew of Mami
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई में पारिवारिक विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि मृतका के पति ने भांजे व देवरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को खेत पर रमेश के पुत्र आकाश और उसके भांजे अर्जुन निवासी विनोबा नगर सादाबाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रमेश के छोटे भाई की पत्नी शारदा देवी ने अपने भांजे का पक्ष लिया। दोनों ने मीना देवी के साथ मारपीट कर दी, जिससे मीना देवी के गंभीर चोट आई थीं। परिवार वाले घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में रमेश ने अपने भांजे और छोटे भाई की पत्नी के खिलाफ कोतवाली चंदपा में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार की सुबह करीब आठ बजे चंदपा कोतवाली के एसआई जगवीर सिंह ने सूचना मिली कि आरोपी बिसाना के पास खड़ा है। पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया। उसको दोपहर बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed