फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested seven people while gambling, recovered 193500 rupees

हाथरस: सात लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने धरा, 193500 रुपए बरामद

Sun, 14 Jun 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested seven people while gambling, recovered 193500 rupees
हाथरस: जुआ खेलते हुए​ पकड़े गए आरोपी पु​लस की ​​गरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
कोतवाली सदर क्षेत्र के लक्ष्मीनगर लाला का नगला स्थित एक मकान में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम ने छापा मारा। यहां से सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने एक लाख 93 हजार 500 रुपये भी बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट में कार्रवाई की। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस की टीम को दस हजार रुपये देने की घोषणा एसपी ने की।
विज्ञापन

शहर के लक्ष्मीनगर लाला का नगला में बड़े पैमाने पर एक मकान में जुआ हो रहा था। इसकी जानकारी होने पर एसपी गौरव बंसवाल, एएसपी सिद्घार्थ वर्मा व सीओ सदर रामशब्द यादव के निर्देशन में कोतवाली सदर पुलिस व एसओजी टीम लक्ष्मीनगर और लाला का नगला पहुंची। यहां पर मौजूद मुकेश अग्रवाल के मकान में टीम ने दबिश दी। अंदर देखा तो लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े दस बजे हुई दबिश में पुलिस ने मुकेश कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी लक्ष्मीनगर लाला का नगला, गौरव अग्रवाल पुत्र राधेश्याम निवासी हलवाई खाना, कपिल वर्मा पुत्र जयप्रकाश निवासी वाटर वर्क्स नई बस्ती, सोनू गुप्ता पुत्र चतुर्भुज गुप्ता निवासी प्रकाश टैक्सटाइल नया नगला, चंद्रप्रकाश वार्ष्णेय पुत्र सुरेशचंद्र निवासी हलवाई खाना और सोनू शर्मा उर्फ विजय शर्मा पुत्र रमेशचंद्र निवासी विजय नगर गली नंबर एक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पुलिस ने एक लाख 93 हजार 500 रुपये और ताश-पत्ते बरामद किए। इस मामले का खुलासा कोतवाली सदर में एएसपी सिद्घार्थ वर्मा ने किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट में कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र, एसआई दिनेश कुमार वर्मा, एसआई रामदास पचौरी, एचसी लोकेंद्र सिंह, सवलेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार, जितेंद्र, सचिन कुमार, चेतन राजौरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed