{"_id":"5ea9cbfe8ebc3e904c79822d","slug":"hathras-police-arrested-one-and-a-half-dozen-people-while-gambling-hathras-news-ali232519238","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: डेढ़ दर्जन लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: डेढ़ दर्जन लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन और चंदपा पुलिस ने 18 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ 13 जी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हाथरस जंक्शन थाने की लाढ़पुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गंगौली-लाढ़पुर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना के बाद यहां पर पहुंचे एसएचओ विनोद कुमार व चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने छह लोगों को मौके से दबोच लिया। इनके पास से 6,770 रुपये व ताश पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार किए गए लोगों में सोनू, पप्पू, सर्वेश, राजू, देवेंद्र निवासीगण गंगौली व डोरी सिंह निवासी नगला कठा का नाम शामिल है।
इसके अलावा कोतवाली चंदपा पुलिस ने भी 12 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया, जिनमें धीरेंद्र, पप्पू, सोनपाल, पूरन सिंह, वीरेंद्र सिंह व बनी सिंह निवासीगण नगला मोतीराय, बहादुर सिंह, जितेंद्र, बृजेश, धवल सिंह, मोनू, वृंदावन निवासीगण नगला मंशा के नाम शामिल हैं। इनके पास से 1920 रुपये और ताश-पत्ते बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई जगवीर सिंह, प्रताप सिंह, अरुण कुमार, शरीफ सैफी, मनोज तोमर, रमन यादव, जुल्फिकार अली का नाम शामिल है।