फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested eight people with alcohol being taken for consumption in Panchayat elections

हाथरस : पंचायत चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही शराब के साथ पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 14 Apr 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested eight people with alcohol being taken for consumption in Panchayat elections
हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चार अलग-अलग जगहों से छह लोगों को पंचायत चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है। इधर, कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने भी दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ये लोग भी पंचायत चुनाव में बांटने के लिए शराब ले जा रहे थे।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सूचना मिली कि गांव रुहेरी के निकट एक कार में दो लोग अवैध शराब ले जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंजीत पुत्र पप्पू सिंह निवासी रघनियां और सचिन सिंह पुत्र राजकुमार निवासी बागला का तबेला सासनी गेट को कार में 400 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह शराब पंचायत चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 81,500 रुपये और तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

इनके अलावा अलीगढ़ रोड स्थित धन्ना होटल के पास से एक स्कार्पियो कार में 220 क्वार्टर देसी शराब के साथ अभियुक्त सलमान खान पुत्र हबीब खां निवासी लहरा को गिरफ्तार किया गया है। सलमान भी चुनाव में बांटने के लिए शराब ले जा रहा था। आजाद कुमार पुत्र प्रताप सिंह और शशी कपूर पुत्र नन्नूमल निवासीगण नगला उम्मेद थाना हाथरस गेट को 38 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रेम मुरारी पुत्र हुब्बलाल निवासी हतीसा को भी 22 क्वार्टर देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र, एसआई देवेंद्र सिंह, एसआई रामदास पचौरी, एसआई राजेश यादव, एसआई देवदत्त शर्मा, एचसी क्यामुद्दीन, संदीप, सौरभ कुमार, ओमप्रकाश, रिंकू कुमार शामिल थे। वहीं कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने भी दो अभियुक्तों को 177 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुशलपाल पुत्र ताराचंद्र और लक्ष्मण सिंह पुत्र रामचरन निवासीगण बाण थाना हसायन के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed