{"_id":"65c78898741493362a0335fb","slug":"hathras-police-arrested-a-young-man-for-posting-a-photo-on-facebook-in-police-uniform-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस की वर्दी में फेसबुक पर फोटो लगाना पड़ा भारी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस की वर्दी में फेसबुक पर फोटो लगाना पड़ा भारी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sat, 10 Feb 2024 08:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 10 Feb 2024 08:00 PM IST
सार
युवक ने 12वीं तक पढ़ाई की है। उसने गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर वर्दी वाली एक फोटो एडिट कर अपना चेहरा लगा दिया। फोटो को अपने फेसबुक एकाउंट पर लगा दिया था। पुलिस की वर्दी में फोटो को अपलोड कर नीरज गांव में रौब दिखाता था।
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में युवक का फेसबुक पर लगा फोटो
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक को पुलिस की वर्दी में फेसबुक पर फोटो लगाना भारी पड़ गया। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने फेसबुक पर पुलिस के उप निरीक्षक की वर्दी पहनकर फोटो लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने युवक पर आरोप लगाया है कि वह पुलिस की वर्दी में फोटो डालकर गांव में रौब दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी नीरज कुशवाह पुत्र नर सिंह पाल निवासी गांव पुरा कला थाना हाथरस जंक्शन गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। उसने गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर वर्दी वाली एक फोटो एडिट कर अपना चेहरा लगा दिया।
विज्ञापन
लोगों से छल करने के लिए उसने ऐसा किया। फोटो को अपने फेसबुक एकाउंट पर लगा दिया था। पुलिस की वर्दी में फोटो को अपलोड कर नीरज गांव में रौब दिखाता था। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना थाना हाथरस जंक्शन पुलिस को भी दी। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।