फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police are looking for cousins in the death of the spokesperson

हाथरस : प्रवक्ता की मौत के मामले में चचेरे भाइयों की पुलिस को तलाश

Thu, 06 Oct 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:46 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शहर की मालिन गली निवासी प्रवक्ता द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन चचेरे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की छानबीन करते हुए नामजदों की तलाश में जुटी है। इसी वजह से प्रवक्ता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर दी।

विज्ञापन
Hathras: Police are looking for cousins in the death of the spokesperson

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की मालिन गली निवासी प्रवक्ता द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन चचेरे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की छानबीन करते हुए नामजदों की तलाश में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर इलाके की मालिन गली निवासी 52 वर्षीय हिरेंद्र कुमार गुप्ता अक्रूर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी भी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। पत्नी का आरोप है कि परिवार के लोगों से उनका एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर न्यायालय में भी मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रवक्ता के चचेरे भाई अशोक, मनीष और आशीष निवासी तबेला गली, उनको मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। इसी वजह से प्रवक्ता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर दी। पत्नी की तहरीर के आधार पर तीनों नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed