{"_id":"5deaa1fd8ebc3e1ba715a54d","slug":"hathras-police-administration-alert-on-december-6-day-passed-in-peace-hathras-news-ali220753619","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
विज्ञापन
छह दिसंबर के मद्देनजर बाजारों में गश्त करती पुलिस फोर्स।
- फोटो : HATHRAS
छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा सतर्क
अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस फोर्स रही तैनात
जोन और सेक्टर में बांटा गया जिले को, फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में संवेदनशील इलाकों पर पुलिस और पीएसी की विशेष नजर रही। कई इलाकों में पुलिस फोर्स ने मार्च पास्ट किया। पूरा दिन काफी शांति से गुजरा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
छह दिसंबर को लेकर शुक्रवार को पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिले में कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाई गई। सुबह से शाम तक कोतवाली सदर, थाना हाथरस गेट, थाना सादाबाद, थाना सिकंदराराऊ सहित जिलेभर के थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
छह दिसंबर को हुए निजी कार्यक्रमों पर भी पुलिस के खुफिया तंत्र की नजर रही। शहर और कस्बों के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने कड़ी नजर रखी। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और सर्किल के सीओ निर्देशन में थाना प्रभारियों ने विशेष चौकसी रखी। देहात के क्षेत्रों में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की तलाश भी पुलिस द्वारा ली गई। पुलिस की छह दिसंबर को लेकर पहले से की गई तैयारी शुक्रवार को काफी काम आई।