{"_id":"5dffbbe38ebc3e87ae37e6ab","slug":"hathras-police-administration-alert-in-saadabad-flag-march-done-sadabad-news-ali222130759","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सादाबाद में पुलिस प्रशासन अलर्ट, किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सादाबाद में पुलिस प्रशासन अलर्ट, किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
सादाबाद में फ्लैग मार्च के दौरान दंगा नियंत्रण वाहन पर मुश्तैदी से खड़े पुलिस के जवान।
- फोटो : SADABAD
सादाबाद में पुलिस प्रशासन अलर्ट, किया फ्लैग मार्च
माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की पूरी नजर, शांति सद्भाव की अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रविवार एसडीएम रामजी मिश्र और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने पुलिस फोर्स और दंगा नियंत्रण वाहन के साथ सादाबाद के मिश्रित आबादी वाले इलाकों, संवेदनशील इलाकों, बाजारों, एनएच सहित कई स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। लोगों को शांति और सद्भाव के साथ रहने का संदेश दिया।
नगरवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया। अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। नगर का माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर सादाबाद का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
फ्लैग मार्च सादाबाद के मुख्य बाजार से गुजरता हुआ आनंद नगर, आगरा बाईपास रोड, मोहल्ला व्यापारियान, कोठी गंज मौहल्ला सहित कई मार्गाें से होता हुआ वापस कोतवाली पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर उपनिरीक्षक रामवीर शर्मा, रामगोपाल यादव, देवदत्त, नरेंद्र कुमार, शांतिशरण, रामदास पचौरी के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।