फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pink rally taken out in honor of women in Model village

हाथरस : मॉडल गांव में महिलाओं के सम्मान में निकाली पिंक रैली

Wed, 17 Aug 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pink rally taken out in honor of women in Model village
हाथरस : मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए सफाई करते मुख्य चिकित्साधिकारी व एडीओ पंचायत मुकेश पचौरी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिसावर का चयन मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए हुआ है। डीएम ने इसके संबंध में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति अधिकारियों के साथ बैठक की। पंचायत को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किए जाने के लिए नौ विषयों पर संतृप्त किया जाना है। इसमें एक विषय महिला हितैषी गांव का चयन करते हुए पंचायत भवन पर पिंक रैली एवं महिला सभा का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व जिला पंचायत राज अधिकारी ने की।
इस दौरान पॉलीथिन एवं प्लास्टिक को एकत्र किया गया एवं ग्राम पंचायत को पॉलीथिन मुक्त करने की पहल की गई। महिला सभा में सीडीओ ने महिलाओं को उनके सम्मान, आत्मरक्षा, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश, सरकारी एवं निजी सेवाओं में भागीदारी, विद्यालयों में बालिकाओं के शत प्रतिशत नामांकन, स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भागीदारी, महिला स्वास्थ्य सेवा आदि बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संबंधित जिला एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, सचिव ग्राम पंचायत एवं प्रधान ग्राम पंचायत उपस्थित रहे। खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के युवाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed