{"_id":"62606166ee7258528127ae07","slug":"hathras-permission-will-have-to-be-taken-to-install-loudspeakers-at-new-religious-places-hathras-news-ali2897394150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नए धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नए धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन
कानून व्यवस्था और अभियोजन कार्यों को लेकर बैठक करते डीएम, एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम रमेश रंजन ने कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, पुजारियों, मुतवल्लियों एव धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में शांति एवं अमन चैन की अपील की।
उन्होंने सभी से स्पष्ट रूप से कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत तो होगी लेकिन ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज एक निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए। नये धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है इसकी स्वच्छ एवं साफ सुधरी छवि को बरकरार रखने के साथ ही राष्ट्र के विकास में सहयोग करें। सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में अधिकारियों को पैदल मार्च करने के निर्देश दिए। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आपस में संवाद करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपना त्योहार मनाने की स्वतंत्रता है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन उसकी आवाज उस परिसर से बाहर ना आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि नए स्थानों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी साथ ही नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने उपस्थित धर्मगुरुओं से कार्यक्रम स्थलों की सूची एवं कार्यक्रम स्थल पर तैनात जिम्मेदार व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने कहा कि अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखें एवं माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर गंभीर धाराओं में जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का किसी को भी अधिकार नहीं हैं।