{"_id":"60b3d3aa8ebc3ee48f4b9295","slug":"hathras-permanent-licensing-process-will-resume-in-arto-office-today-hathras-news-ali264298842","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एआरटीओ कार्यालय में आज फिर से शुरू होगी परमानेंट लाइसेंस की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एआरटीओ कार्यालय में आज फिर से शुरू होगी परमानेंट लाइसेंस की प्रक्रिया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
परमानेंट लाइसेंस आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। अब एआरटीओ कार्यालय में परमानेंट लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया सोमवार को फिर शुरू हो जाएगी। स्लॉट को रीशेड्यूल कर मैसेज के जरिये आवेदकों को इसकी सूचना दी जाएगी। लर्निंग लाइसेंस वालों को 30 जून के बाद का दोबारा ऑनलाइन स्लॉट लेना होगा। लर्निंग के स्लॉट को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा नाम-पता आदि बदलवाने के काम 15 जून तक निरस्त रहेंगे। इन आवेदकों को भी नया स्लॉट लेना होगा। कोविड के नियम का पालन करने वालों को ही कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर के चलते जिले के एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के काम को बंद कर दिया गया था। इसकी वजह कई अफसरों के संक्रमण की चपेट में आना भी रही। इसे देखते हुए लर्निंग लाइसेंस के कार्य को 30 जून तक निरस्त कर दिया गया। अब आवेदकों को दोबारा से लाइसेंस के लिए स्लॉट लेना होगा। परमानेंट लाइसेंस को छोड़कर लाइसेंस संबंधी अन्य कार्य 15 जून के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
एआरटीओ नीतू सिंह का कहना है कि परमानेंट लाइसेंस की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। लर्निंग लाइसेंस का काम 31 जून के बाद शुरू होगा। लाइसेंस संबंधी अन्य काम 15 जून तक निरस्त कर दिए गए हैं। लर्निंग लाइसेंस आवेदकों को दोबारा से स्लॉट लेना होगा।