फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People should be aware about Corona, so should others

हाथरस: कोरोना के प्रति लोग खुद हों जागरुक, दूसरों को भी करें

Tue, 18 Aug 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People should be aware about Corona, so should others
हाथरस: अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले अपना घर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मास्क और सैनिटाइजर ब - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत जलेसर रोड पर गढ़ी जैनी के निकट अपना घर आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस मौके पर लोगों को कोरोना को बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही उनसे मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को खुद ही अपना बचाव करना होगा। सभी लोग घरों से बाहर निकलते समय गमछा और मास्क आदि पहनकर निकलें। अपने हाथों को सैनिटाइजर से समय-समय पर धोते रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

उन्होंने काफी लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। ब्लॉक प्रमुख ने लोगों से इसे लेकर जागरूक रहने को कहा। उन्होेंने लोगों को सैनिटाइजर से हाथ धोने का तरीका भी बताया। इस मौके पर मदन मोहन वार्ष्णेय, ओमप्रकाश गुप्ता, चमनेश कुमार राजपूत, गौरव प्रताप सिंह प्रधान गंगचौली, राकेश कुमार, हरिमोहन शर्मा, मुकेश शर्मा, गोवदिं, सुशीला देवी, संगीता, विमला, हरीकृष्ण, कमलेश, नीरेश, दीपक, बबलू, राजकुमार, मनोज, बंटू, सौदान सिंह, हरीश शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed