{"_id":"5e80ddfc8ebc3e768812dd9f","slug":"hathras-people-rush-to-shop-if-markets-open-in-the-morning-hathras-news-ali2302370123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सुबह बाजार खुले तो खरीददारी करने के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सुबह बाजार खुले तो खरीददारी करने के लिए उमड़े लोग
विज्ञापन
हाथरस: सब्जी खरीदने के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रविवार को सुबह सात बजे जब बाजार खुला तो भीड़ खरीददारी करने के लिए टूट पड़ी। लोगों को यह आशंका भी है कि 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि आगे भी बढ़ सकती है। ऐसे में लोग जरूरत का सामान कहीं ज्यादा एकत्रित कर रहे हैं। ऐसे में कालाबाजारी भी बढ़ रही। दोपहर 11 बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने डंडे के जोर पर काफी दुकानोें को बंद कराया और अनावश्यक घूम रहे लोगों को दौड़ाया भी। इससे कई स्थानों पर खलबली मच गई।
रविवार की सुबह सात बजे से ही भीड़ आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिए उमड़ पड़ी। लोगों में परचूनी, जनरल स्टोर, डेयरी, सब्जी वालों के यहां जमकर खरीददारी की। आटा, चावल और दाल की जमकर खरीददारी हुई। लोगों को यह आशंका भी है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ सकती है। ऐसे में लोग जरूरी सामान और ज्यादा एकत्रित कर रहे हैं।
बाजार में जमाखोर भी सक्रिय हैं और इस मौके का जमकर फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में लोगों को निर्धारित दरों से काफी मंहगा सामान मिला। इधर, दोपहर 11 बजे के बाद पुलिस भी एकाएक सख्त हो गई। पुलिस ने बलपूर्वक दुकानें बंद कराई और फालतू घूम रहे लोगों को घरों में जाने की चेतावनी दी। ऐसे में बाजारों में सन्नाटा छा गया और सड़कें सूनी हो गई। लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया।