फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People paid tribute to Kargil martyrs in unique ways

हाथरस : अनोखे तरीकों से लोगों ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

Tue, 26 Jul 2022 10:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People paid tribute to Kargil martyrs in unique ways
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित शिविर में रक्तदान करने के बाद रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वि? - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद सीएचसी पर रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया।
उद्घाटन एसडीएम सासनी अंजलि गंगवार ने फीता काटकर किया। एसडीएम ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। किसी एक व्यक्ति के रक्तदान करने के चार लोगों की जान बचती है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के इस कार्य की बेहद सराहना की और कहा कि यह कारगिल शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कुछ रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। आयोजन में सामाजिक संस्था रोटरी क्लब का भी सहयोग रहा। इस मौके पर ब्लड बैंक के जिला काउंसलर अरुण सूर्या, विक्रम सिंह, दिनेश, सोनवीर, कृपाशंकर, महेश रहा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने किया रक्तदान
मुनेंद्र कुमार, अनुज चौधरी, ललित कुमार शर्मा, मोहित चौधरी, डॉ. विकास सिंह, सीडीपीओ धीरेंद्र उपाध्याय, आनंद कुमार, मनोज कुमार शर्मा, प्रवेश, आकाश कौशिक, सौरव चक्रवर्ती, संतोषी पाराशर, अमित सेंगर, विक्रम सिंह, मनोज कुमार दीक्षित, गुलाब सिंह, अर्पित कौशिक, डॉ. पावस कुशवाहा, प्रियांशु शर्मा, हर्षित लवानिया, रामनिवास भारद्वाज, रवि चौधरी, दिनेश कुमार वर्मा, अश्विनी शर्मा, राहुल शर्मा, धीरेश दीक्षित, रेहान खान, अमन कुमार, आकाश कुमार, संतोष वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार, जय आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed