फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People of Mursan are not coming out of their habits, blowing away social distancing

हाथरस: मुरसान के लोग नहीं आ रहे अपनी आदतों से बाज, उड़ा रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Sun, 14 Jun 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People of Mursan are not coming out of their habits, blowing away social distancing
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन द्वारा शुक्रवार को बाजार में दुकानों को बंद कराकर बैरिकेडिंग कर दी गई है, लेकिन कस्बे के कुछ लोग प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किए जाने के बाद भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
कुछ लोग दिन निकलते ही कस्बे में घूमते नजर आते हैं। शनिवार को मुरसान कोतवाली के कस्बा इंचार्ज कमल सिंह यादव ने अपने थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान कुछ लोग दुकानों पर उन्हें बैठे नजर आए। कस्बा इंचार्ज ने लाठियां फटकारीं तो यह सभी लोग इधर-उधर भाग गए।
विज्ञापन

कस्बा के मुख्य बाजार में बैरिकेडिंग होने के बाद अन्य बाजार में दुकानों को दुकानदार रोस्टर के हिसाब से खोल रहे हैं, लेकिन यहां पर लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। कस्बा में कई दुकानों पर दुकान खोलने के बाद काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है। पुलिस को आता देख लो इधर उधर छिप जाते हैं, पुलिस जाते ही यह लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed