{"_id":"61b63fe270297c29f954a022","slug":"hathras-people-of-many-villages-will-get-pure-drinking-water-hathras-news-ali280400638","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कई गांवों के लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कई गांवों के लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन
हाथरस : पेयजल योजना का शुभारंभ करते पूर्व सांसद राजेश दिवाकर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन के गांव हाजीपुर में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का शुभारंभ हुआ। मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
यह परियोजना की लागत आठ करोड़ रुपये है। इससे पांच ग्राम पंचायतों के सभी नगले और मजरों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। रड़ावली, भदामई, बघराया, पुन्नेर और हाजीपुर गांवों के लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा। पूर्व सांसद ने अपने कार्यकाल के दौरान संसद में इस समस्या को गंभीरता से उठाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथरस आगमन के समय भी यह समस्या रखी गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को पूर्ण करने की समयावधि एक वर्ष है। इसे जून और जुलाई तक पूरा करने के प्रयास होंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सेंगर, ग्राम प्रधान भूवेंद्र सेंगर, हेमंत सेंगर, यतेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, लेखपाल छेदीलाल, जान मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, अशोक कुमार वाल्मीकि, धर्मपाल कश्यप, राकेश, जुगेंद्र, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद