फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People of Khandari Garhi demonstrated against the failure of hand pump

हाथरस : हैंडपंप खराब होने के विरोध में खंदारी गढ़ी के लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 May 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People of Khandari Garhi demonstrated against the failure of hand pump
हाथरस : मोहल्ला खंदारी गढ़ी में हैंडपंप खराब होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर के खंदारी गढ़ी इलाके के बाशिंदों ने हैंडपंप खराब होने के विरोध में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और हैंडपंपों को सही कराने की मांग की।
शहर के खंदारी गढ़ी में मस्जिद वाला मोहल्ला में दो हैंडपंप लगे हुए हैं। दोनों हैंडपंप काफी समय से खराब हैं। करीब 100 घरों के लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। कई बार लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से इन हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की मांग की है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस नेता योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में वहां के बाशिंदों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से हैंडपंपों को सही कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में भूरा, बड्डन, सुनील, आरिफ, रवि, मुन्नी, हजराती बेगम, मोहम्मद आरिफ, अजहर के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed