{"_id":"638f7e4500a22a4eeb2d2502","slug":"hathras-people-of-kanshiram-township-will-get-electricity-soon-hathras-news-ali306383479","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कांशीराम टाउनशिप के लोगों को जल्द मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कांशीराम टाउनशिप के लोगों को जल्द मिलेगी बिजली
विज्ञापन
हाथरस : कांशीराम टाउनशिप विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के कांशीराम टाउनशिप विद्युत उपकेंद्र में लगा ट्रांसफॉर्मर फुंक गया है। इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का बकाया है। इस कारण ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका है। इस क्रम में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह और अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) शहर अभिषेक सिंह ने विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। बकाया जमा करने की बकायेदारों से अपील की। अधिकारियों का कहना है कि कुछ बकाया जमा होने पर ही ट्रांसफॉर्मर को बदला जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के कांशीराम टाउनशिप में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इस ट्रांसफॉर्मर से जिन उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है, उन पर करीब 25 लाख रुपये का बकाया है। इस कारण विभाग ने ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला।
इसे बीते दिनों लेकर सवर्ण परिषद से ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में हंगामा किया। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह व अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह कांशीराम टाउनशिप पहुंचे। बकायेदारों से बकाया जमा करने की अपील की। विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। लॉग शीट को भी जांचा। संवाद