फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People of Brahmin society will give memorandum to eight against harassment

हाथरस : उत्पीड़न के खिलाफ आठ को ज्ञापन देंगे ब्राह्मण समाज के लोग

Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People of Brahmin society will give memorandum to eight against harassment
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ के आवास पर हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा, प्रदेश मंत्री आचार्य राजेश शर्मा के आह्वान पर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे ब्राह्मणों के उत्पीड़न के विरोध में आठ अगस्त को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पं. देवस्वरूप शर्मा के पिताजी पं. डोरीलाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ ने कहा कि आरक्षण को तत्काल खत्म किया जाए। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त 1990 को वीपी सिंह सरकार ने मंडल कमीशन लागू कर आरक्षण, भेदभाव, अत्याचार और अन्याय से पीड़ित सवर्ण जाति के अधिकारों का हनन किया था। जब से आरक्षण लागू किया गया है, तब से अब तक ब्राह्मण समाज के लोग हाशिये पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि आरक्षण को तत्काल खत्म किया जाए व समानता का अधिकार लागू किया जाए। बैठक में जयशंकर पाराशर (मंडल अध्यक्ष), वीरेंद्र उपाध्याय, राजेश शर्मा (एलआईसी वाले), अजय रावत, विनय भारद्वाज, बृजेश शुक्ला, प्रदीप अग्निहोत्री एडवोकेट, सुभाष उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, महेशचंद्र तिवारी, बृजेश गौतम, अवधेश शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed